Lucknow Minister House Firing
Posted inUP News / Breaking News

Lucknow Minister House Firing: लखनऊ में केन्द्रीय मन्त्री कौशल किशोर के घर में चली गोली लगने से व्यक्ति की मौत, मौक़े पर पहुँची पुलिस ने की जाँच शुरु

Lucknow Minister House Firing: लखनऊ में केन्द्रीय मन्त्री कौशल किशोर के घर में चली गोली लगने से व्यक्ति की मौत, मौक़े पर पहुँची पुलिस ने की जाँच शुरु

 

लखनऊ: Lucknow Minister House Firing- यूपी की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा में केन्दीय मंत्री कौशल किशोर के घर में हुई फ़ायरिंग की घटना में एक व्यक्ति की गोली लगने से मृत्यु होने की ख़बर है।Lucknow Minister House Firing

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार मृतक की पहचान विनय श्रीवास्तव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौक़े पर पहुँची पुलिस ने जाँच-पड़ताल शुरु कर दी है।

यह घटना लखनऊ के ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के बेगरिया गाँव का है। मृतक व्यक्ति विनय श्रीवास्तव के परिजनों ने थाने में लिखित तहरीर दे दी है। (Lucknow Minister House Firing)

परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि विनय श्रीवास्तव की मौत केन्द्रीय मन्त्री कौशल किशोर के के बेटे विकास किशोर की पिस्टल से चली गोली से हुई है।
ये भी पढ़े- ज़िन्दा है पुतिन का दुश्मन वैगनर आर्मी चीफ़ येवेज्ञनी प्रिगोजिन? एक Video ने दुनिया को डाला उलझन में कि वो कौन…?