- पंजाब: लुधियाना के समीप नहर में गिरी फॉर्च्यूनर कार, 5 लोगों की हुई मौत- Ludhiana road accident,News In Hindi
पंजाब: Ludhiana road accident- लुधियाना के पायल नगर के नज़दीक देर रात नहर में एक फॉर्च्यूनर कार गिर जाने से उसमें सवार 5 लोगों की द9डूबने से मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है। पुलिस की आरंभिक जांच पड़ताल में माना जा रहा है कि यह कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई होगी। हालाँकि अभी जांच जारी है। (Ludhiana road accident,News In Hindi)
जानकारी के अनुसार हादसा बीती रात लगभग 11.30 बजे के आसपास हुआ। एक फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर 6 व्यक्ति कहीं जा जा रहे थे। लेकिन जब वे कार सवार पायल के समीप झंमट गाँव में पुल पर पहुंचे तभी उनकी कार नहर में गिर गई। इस हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को नहर में से बाहर निकवाया।
● जाने ईद और अलविदा नमाज़ के लिये लाउडस्पीकर के प्रयोग पर यूपी पुलिस का क्या है आदेश?
नहर से निकली कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त मिली है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 40 वर्षीय जतिन्दर सिंह पुत्र भगवंत सिंह, 45 वर्षीय जगतार सिंह पुत्र बावा सिंह, 35 वर्षीय जग्गा सिंह पुत्र भजन सिंह, 45 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी और 35 वर्षीय जगदीप सिंह पुत्र गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। (Ludhiana road accident,News In Hindi)
जबकि इसी कार में सवार नगला निवासी संदीप सिंह पुत्र मेवा सिंह इस हादसे में बच गए हैं जो घायल अवस्था में तैरकर नहर से बाहर निकल गए। इन्हें उपचार हेतु हस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सभी शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। (Ludhiana road accident,News In Hindi)
यह भी पढ़ें- सरकार ने अगर ब्राह्मणों की ज़मीन की तरफ़ देखा तो सरकार को ज़मीन में गाड़ देंगे- नवीन जयहिन्द