Madhya Pradesh Gangrape In Car: मध्यप्रदेश में फ़िर हैवानियत, चलती कार में 4 लोगों ने किया रातभर महिला के साथ गैंगरेप, खेत में अर्धनग्न मिली पीड़िता

Madhya Pradesh Gangrape In Car: मध्यप्रदेश में फ़िर हैवानियत, चलती कार में 4 लोगों ने किया रातभर महिला के साथ गैंगरेप, खेत में अर्धनग्न मिली पीड़िता

 

मध्यप्रदेश: Madhya Pradesh Gangrape In Car- मध्यप्रदेश के अशोकनगर से एक दिल दहलनी वाली घटना सामने आई है। जहां चलती कार में 4 लोगों ने एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद महिला को मियापुर गांव के खेत में अर्धनग्न अवस्था में फेंक कर फ़रार हो गये।Madhya Pradesh Gangrape In Car

बात दें कि यह घटना शनिवार शाम की बतायी जा रही है। इस हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने पीड़ित महिला को तत्काल उपचार के लिये हॉस्पिटल में भर्ती कराया और मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी। (Madhya Pradesh Gangrape In Car)

प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय पीड़ित महिला शिवपुरी जनपद की की रहने वाली है। जिसकी लम्बे समय से तबियत ख़राब होने के चलते शनिवार शाम को इलाज के लिए पास के ही गाँव में गयी थी, जहाँ से लौटकर एक स्थान पर बैठकर यात्री वाहन के इन्तज़ार में थी। (Madhya Pradesh Gangrape In Car)

इसी दौरान कार सवार 4 युवक आये और उन्होंने महिला को रुककर उसको गाँव छोडऩे के लिये कहा, लेकिन महिला के मना करने पर उन चारों ने ज़बरन कार में बिठा लिया और चलती कार में उसके साथ रेप किया। सारी रात कार में महिला की अस्मत लूटते हुए इधर से उधर घुमाते रहे। (Madhya Pradesh Gangrape In Car)

इस दौरान आरोपियों ने महिला को अधमरी हालत में एक खेत में फेंककर फ़रार हो गये। घटना की जानकारी देते हुए अशोकनगर एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि “महिला का रेप शनिवार शाम ईसागढ़-शाडोरा थानाक्षेत्र के बीच हुआ। उसके बाद महिला को आरोपी फेंक कर फरार हो गये।

जिसके बाद जब लोगों ने रविवार की सुबह 6:00am बजे महिला को खेत में बेहोशी और अर्धनग्न की हालत में देखा तो ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाडोरा पहुँचाया गया। (Madhya Pradesh Gangrape In Car(

लेकिन महिला की हालत अति गम्भीर होने के चलते पीड़िता को अशोक नगर ज़िला हस्पताल के लिये रेफ़र किया गया। फ़िलहाल आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं हो पायी है। पुलिस लगातार सभी आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। (Madhya Pradesh Gangrape In Car)
ये भी पढ़ें- जब ससुराल वालों ने दरवाज़ा नहीं खोला तो ग़ुस्साये दामाद ने कार सहित खुद को किया आग के हवाले-यूपी के इटावा की घटना

Author: Farhad Pundir(Farmat)