Press "Enter" to skip to content

Maharashtra Aurangzeb Controversy: औरंगज़ेब के पोस्टर और स्टेटस पर उबल पड़ा महाराष्ट्र, कोल्हापुर और अहमदनगर में हिंसक प्रदर्शन और पत्थरबाज़ी

Last updated on 2023-07-20

Maharashtra Aurangzeb Controversy: औरंगज़ेब के पोस्टर और स्टेटस पर उबल पड़ा महाराष्ट्र, कोल्हापुर और अहमदनगर में हिंसक प्रदर्शन और पत्थरबाज़ी

 

 

 

मुम्बई: Maharashtra Aurangzeb Controversy- महाराष्ट्र के कोल्हापुर में मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब के सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाने और अहमदनगर में औरंगज़ेब के पोस्टर पर विवाद खड़ा हो गया है। यहाँ औरंगज़ेब की तस्वीरों के विरुद्ध हिन्दुत्वादी संगठनों द्वारा कड़ा विरोध हो रहा है।Maharashtra Aurangzeb Controversy

कोल्हापुर के साथ अब महाराष्ट्र के अहमदनगर में भी औरंगज़ेब जे पोस्टर को को लेकर दो पक्षों के बीच पत्थरबाज़ी होने की घटना सामने आयी है, जिसमें दो लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं कई कुछ गाड़ियों के भी क्षतिग्रस्त होने की ख़बर हैं। (Maharashtra Aurangzeb Controversy)

बताया जा रहा है कि यहाँ कुछ युवकों के नाचने का एक वीडियो सामने आया। जिसमें उनके हाथों में औरंगज़ेब की तस्वीर नज़र आयी। इस वायरल वीडियो में युवकों को आपत्तिजनक टिप्पणी करने भी बात कही जा रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जाँच की जा रही है। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ़्तार  नहीं हुई है। (Maharashtra Aurangzeb Controversy)

जब हिन्दुत्वादियों द्वारा औरंगज़ेब के महिमामंडन के विरोध में रैली निकाली जा रही थी तो रैली के दौरान दो पक्षों के बीच पत्थरबाज़ी हो गयी। पत्थरबाज़ी की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल भी मौक़े पर पहुँच गया। क्षेत्र में दोनों पक्षों में तनाव की स्तिथि को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। एसपी ओला ने दोनों ही पक्षों की जनता को अफ़वाह न फ़ैलाने की अपील की गयी है। एसपी के अनुसार स्तिथि क़ाबू में है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। (Maharashtra Aurangzeb Controversy)

घटना के संबंध में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि “ऐसी घटनाओं को बिल्कुल बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि यह देश छत्रपति शिवाजी, छत्रपति संभाजी के पदचिन्हों पर चलने वाला देश है। यहाँ कोई औरंगज़ेब के पोस्टर दिखायेगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार स्तिथि की गंभीरता को देखते हुए कोल्हापुर और संवेदनशील जगहों पर धारा 144 लगा दी गयी है, और इंटरनेट सेवायें भी बन्द कर दी गयी हैं।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र के कोल्हापुर में औरंगजेब के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने पर विवाद, हिन्दू संगठनों ने बन्द का किया आह्वानKolhapur Aurangzeb Whatsapp Status