Maharashtra News: महाराष्ट्र में हुई दिल दहलाने वाली घटना, पति से झगड़े के बाद नाराज़ पत्नी ने अपने 6 बच्चों को फेंका कुएं में, सभी बच्चों की हुई मौत

Maharashtra News: महाराष्ट्र में हुई दिल दहलाने वाली घटना, पति से झगड़े के बाद नाराज़ पत्नी ने अपने 6 बच्चों को फेंका कुएं में, सभी बच्चों की हुई मौ

मुम्बई:
महाराष्ट्र के रायगढ़ ज़िले के ढालकाठी बोरगाँव में एक दिल को झकझोर करने वाली घटना सामने आयी है। यहाँ एक ग़ुस्सैल और निर्दयी माँ ने अपने पति से हुए झगड़े के बाद ग़ुस्से में अपने 6 मासूम बच्चों को कुएँ में फेंक दिया। जिसके चलते सभी 6 बच्चों की मौत हो गयी। इस हादसे में मारे गये 6 बच्चों में 5 लड़कियां और एक लड़का शामिल है। (Maharashtra News)

घटना से सम्बद्ध परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। रुना नाम की इस निर्दयी महिला का पति चिखुरी महाड़ क्षेत्र में मजदूरी का कार्य करता है जिसे शराब की बुरी लत है। शराब की लत के कारण ही अकसर इन दोनों पति-पत्नी के बीच प्रतिदिन झगड़ा होता था। लेकिन इस बार का पति-पत्नी का यह झगड़ा इनका आँगन बिल्कुल ही सुना कर गया। (Maharashtra News)

हालाँकि अपने 6 जिगर के टुकड़ों को कुएँ में फेंकने के बाद महिला ने भी अपने आप भी उसी कुएँ में छलांग लगायी थी। लेकिन वहाँ उपस्थित लोगों ने उसे कुएँ में छलाँग लगते हुए देखा था तो जान बच गयी। लेकिन इससे पहले इस महिला ने जिन अपने 6 बच्चों को कुएँ में था उन सभी मौत हो गयी पुलिस ने रुना नाम की इस महिला और उसके पति चिखुरी दोंनो को गिरफ़्तार कर लिया। (Maharashtra News)

यह भी पढें- यूपी के बरेली में एम्बुलेंस और ट्रक की भयंकर भिड़ंत में 3 महिलाओं सहित 7 कई मौत, काँप उठी देखने वालों की रूह

Bareilly Road Accident: यूपी के बरेली में एम्बुलेंस और ट्रक की भयंकर भिड़ंत में 3 महिलाओं सहित 7 की मौत, काँप उठी देखने वालों की रूह

Author: Farhad Pundir(Farmat)