Mahasamud Brick kiln Accident 5 Died: छत्तीसगढ़: ईंट भट्ठे के धुँए से दम घुटने से 5 मजदूरों की मौत और एक गम्भीर, रात में काम से थककर जलते ईंट भट्ठे के ऊपर पर सोये 6 मजदूर

छत्तीसगढ़: ईंट भट्ठे के धुँए से दम घुटने से 5 मजदूरों की मौत और एक गम्भीर, रात में काम से थककर जलते ईंट भट्ठे के ऊपर पर सोये 6 मजदूर

 

 

महासमुंद (छत्तीसगढ़): Mahasamud Brick kiln Accident 5 Died- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जनपद में एक ईंट भट्ठे पर बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक ईंट भट्ठे पर रात में काम से थककर 6 मजदूर जलते हुए ईंट भट्ठे की गर्माहट में ऊपर ही सो गये, लेकिन इन 6 मजदूरों में से 5 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गयी।Mahasamud Brick kiln Accident 5 Died

हादसे का शिकार हुए एक मजदूर की हालात गम्भीर बतायी जा रही है, जिसका हॉस्पिटल में उपचार जारी है। एक साथ हुई 5 मौतों से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार यह दिल दहलाने वाली घटना छत्तीसगढ़ के महासमुंद जनपद के गढ़फुलझर ग्राम के समीप एक ईंट भट्ठे पर हुई। (Mahasamud Brick kiln Accident 5 Died)

प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़फुलझर ग्राम के बाहर किसी कुंज बिहारी पाण्डेय का ईंट का भट्ठा है। यहाँ ईंटें पकाने के लिये 6 मजदूर रखे हुए थे। बीती रात (मंगलवार) जब भट्टे पर मजदूरी कर रहे 6 लोग रात में जलते हुए भट्टे के ऊपर काम से थककर गर्माहट में सो गये। (Mahasamud Brick kiln Accident 5 Died)

लेकिन आज़ सुबह (बुधवार) जब उन्हें अन्य मजदूर उन्हें जगाने लगे तो इन 6 मजदूरों में से एक भी मजदूर उठ नही पाया। इसके बाद मजदूरों ने इसकी जानकारी दूसरे मजदूरों और भट्टा स्वामी को दी। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद मौक़े पर स्थानीय पुलिस भी पहुँच गयी, और वहाँ भट्ठे पर मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। (Mahasamud Brick kiln Accident 5 Died)

इसके बाद पुलिस ने सभी पाँचों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया और गम्भीर अवस्था में एक अन्य मजदूर को हॉस्पिटल पहुँचाया। जिसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि इन मजदूरों की मौत ईंट भट्ठा से निकलने वाले धुँए से दम घुटने की वजह से हुई है। (Mahasamud Brick kiln Accident 5 Died)
यह भी पढ़ें- पंजाब के लुधियाना शहर में एक हौजरी कारखाने में लगी भीषण आग के चलते 3 लोगों की मौत, लुधियाना के रामनगर सिविल लाइन्स इलाक़े की घटनाLudhiana Hosiery Factory Fire

You may also like...