Meghalaya BJP Chief Ernest Mowry: मैं बीजेपी में हूँ और गौमांस खाता हूँ, मुझे तो इसमें कोई समस्या नहीं दिखती- मेघालय के भाजपा प्रमुख का बयान
Meghalaya BJP Chief Ernest Mowry: मैं बीजेपी में हूँ और गौमांस खाता हूँ, मुझे तो इसमें कोई समस्या नहीं दिखती- मेघालय के भाजपा प्रमुख का बयान
गुवाहाटी: Meghalaya BJP Chief Ernest Mowry- पहाड़ी राज्य मेघालय में चुनावी राज्य मेघालय में राजनीतिक स्थिति जहाँ दिलचस्प है, वहीं भ्रमित करने वाली भी है। बीजेपी के शीर्ष नेता व केन्द्रीय गृहमन्त्री अमित शाह व असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में अपने पूर्व गठबन्धन सहयोगी ‘कोनराड संगमा’ और उनकी सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) पर निशाना साध रहे हैं।

फ़ाइल चित्र
केन्दीय गृहमन्त्री अमित शाह के अनुसार मेघालय NPP (नेशनल पीपुल्स पार्टी-सत्तारूढ़) शासन के तहत देश का नम्बर 1 भ्रष्ट राज्य बन चुका है। इसके बावजूद भी बीजेपी 5 वर्षों से NPP के नेतृत्व वाली सरकार की भागीदार रही है, और अभी भी बनी हुई है। जबकि बीजेपी के कुछ नेताओं का कहना है कि “उनका ‘कोनराड संगमा’ की पार्टी (सत्तारूढ़-NPP) के साथ कोई गठबंधन नहीं है।” (Meghalaya BJP Chief Ernest Mowry)
हालांकि NPP (नेशनल पीपुल्स पार्टी) NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) का एक हिस्सा है। मेघालय के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्नेस्ट मावरी (Ernest Mowry) वाले पहाड़ी राज्य मेघालय में अजकल क्या-किस राजनीतिक खिचड़ी पक रही है? इसे बताने के लिये आईएएनएस (IANS) से बात की तो उसी बातचीत के दौरान मेघालय के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने स्वयं के गौमांस खाने की बात करते हुए कहा कि “उन्हें गौमांस खाने में कोई समस्या नहीं दिखती।” (Meghalaya BJP Chief Ernest Mowry)
मेघालय बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के साथ IANS के साथ क्या बातचीत हुई? आप नीचे पढ़ सकते हैं।
IANS संवाददाता : बहुत भ्रम है, क्या NPP (नेशनल पीपुल्स पार्टी) और भाजपा सहयोगी हैं?
अर्नेस्ट मावरी (Ernest Mowry) : “मेघालय में हमने NPP (नेशनल पीपुल्स पार्टी) के साथ कोई गठबंधन नहीं किया है।” यहाँ हम अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं और वे भी अपने व्यक्तिगत दम पर लड़ रहे हैं। NPP विगत 5 वर्षों से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में शामिल है, और हमारी पार्टी ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध ज़ीरो टॉलरेंस का रुख अपनाया हुआ है।” (Meghalaya BJP Chief Ernest Mowry)
IANS संवाददाता: “लेकिन आप तो NPP के नेतृत्व वाली सरकार का भी हिस्सा थे।”
अर्नेस्ट मावरी (Ernest Mowry): हाँ…हम NDA सरकार में रहे हैं, लेकिन बीजेपी के पास मात्र 2 विधायक और 1 मन्त्री थे। लेकिन हमारे पास मन्त्रालय में कोई भी महत्वपूर्ण विभाग नहीं था। सत्ता व अन्य विभाग.. जहाँ 5 वर्षों में सब से ज़्यादा भ्रष्टाचार हुआ है, वे या तो NPP या उनके गठबन्धन सहयोगी UDP के पास ही थे।” (Meghalaya BJP Chief Ernest Mowry)
IANS संवाददाता: “आप भ्रष्टाचार के बारे में कैसे जान सकते हैं..?
अर्नेस्ट मावरी (Ernest Mowry): “एक वर्ष में हमने बहुत सारे RTI आवेदन दायर किये हैं। हमने देखा कि वर्तमान के शासन में मेघालय में कितना बड़ा भ्रष्टाचार चल रहा..? इसके हमारे पास सारे रिकॉर्ड हैं।” (Meghalaya BJP Chief Ernest Mowry)
IANS संवाददाता: “तो फ़िर आपने ऐसी सरकार क्यों नहीं छोड़ी? और आश्चर्य की बात यह है कि आज तक भी सरकार में आपके एक मन्त्री हैं।”
अर्नेस्ट मावरी (Ernest Mowry): देखिये, भाजपा एक राष्ट्रीय पार्टी है, और हम स्थानीय स्तर पर गठबन्धन छोड़ने या बनाने का निर्णय नहीं ले सकते हैं। अब मेघालय में क्या हो रहा है…? इसके बारे में हमने पार्टी के शीर्ष नेताओं को सूचित कर दिया था, और हम अभी इस मामले में अपने शीर्ष नेताओं के निर्णय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।” NPP यहाँ ,(मेघालय में) NDA और NEDA (नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस) का हिस्सा बनी हुई है।..इसलिये NEDA के अध्यक्ष अध्यक्ष या दिल्ली में पार्टी के नेताओं को ही इस मुद्दे पर निर्णय लेना चाहिये।” (Meghalaya BJP Chief Ernest Mowry)
IANS संवाददाता: “क्या आपने NEDA (नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस) के अध्यक्ष हिमंत बिस्वा सरमा के साथ भ्रष्टाचार के इस मुद्दे पर चर्चा की है..?”
अर्नेस्ट मावरी (Ernest Mowry): हाँ…पिछले कुछ वर्षों में जब भी असम के मुख्यमन्त्री (हिमंत बिस्वा) हमसे मिले हैं, हमने उन्हें इस भ्रष्टाचार के बारे में बताया है। और उन्होंने हमें निर्णय की प्रतीक्षा करने की सलाह दी है।”
IANS संवाददाता: “राजनीतिक विश्लेषक कह रहे हैं कि.. अगर NPP सत्ता में आती है तो क्या बीजेपी सरकार में वापसी का रास्ता खुला रखे हुए है?
अर्नेस्ट मावरी (Ernest Mowry): नहीं… आपको इसे इस तरह से नहीं देखना चाहिये। इस बार हमने प्रदेश की सभी 60 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। और हम एक अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। चुनाव परिणाम के बाद हम ऐसी पार्टियों की तलाश कर सकते हैं..जिनके हाथ भ्रष्टाचार में नहीं डूबे हों।” (Meghalaya BJP Chief Ernest Mowry)
IANS संवाददाता : “लेकिन आपके पास चुनने के लिये बहुत ही कम विकल्प हैं, आप काँग्रेस या TMC के साथ नहीं जा सकते।”
अर्नेस्ट मावरी (Ernest Mowry): इन दोनों (काँग्रेस और TMC) पार्टियों के साथ जाना तो सम्भव नहीं है। अभी हम अधिक से अधिक सीटें जीतने पर ध्यान दे रहे हैं। और हमें 60 में से 34 सीटें जीतने की उम्मीद है।” (Meghalaya BJP Chief Ernest Mowry)
IANS संवाददाता : ‘कोनराड संगमा’ और ‘मुकुल संगमा’ में से बेहतर मुख्यमन्त्री कौन है..?
अर्नेस्ट मावरी (Ernest Mowry): मैं उनके बीच कोई तुलना नहीं कर सकता…मैं कॉनराड संगमा के भ्रष्टाचार के बारे में पहले ही से बात कर चुका हूँ। अगर यहाँ तृणमूल जीतती है तो राज्य (मेघालय) बड़े पैमाने पर बांग्लादेशी घुसपैठ का गवाह बन जायेगा। हम काफ़ी लम्बे समय से इस मुद्दे का सामना कर रहे हैं।” (Meghalaya BJP Chief Ernest Mowry)
IANS संवाददाता: लेकिन बीजेपी नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लेकर आयी है..?
अर्नेस्ट मावरी (Ernest Mowry): सबसे पहले CAA में एक टाईमलाइन तय की गयी है। इसके बाद बांग्लादेश के किसी भी व्यक्ति को यहाँ पर रहने की इज़ाजत नहीं दी जायेगी। इसके अलावा केन्द्र ने 3 साल पहले CAA पेश किया था..क्या आपने कोई बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे देखे हैं..? जवाब न है।” (Meghalaya BJP Chief Ernest Mowry)
IANS संवाददाता : मेघालय जैसे राज्य में जहाँ पर कम से कम 90% लोग ईसाई धर्म का पालन करने वाले लोग रहते हैं, क्या आप मानते हैं कि लोगों के गौमांस पर प्रतिबन्ध, CAA और अन्य ऐसे मुद्दों पर बीजेपी के कट्टर रुख को स्वीकार करने के लिये तैयार हैं..?”
अर्नेस्ट मावरी (Ernest Mowry): केन्द्र में बीजेपी को सत्ता में आये 9 वर्ष हो चुके हैं। और हमने किसी भी चर्च पर हमले होते नहीं होते देखा है। बीफ़ खाने पर भी कोई रोक नहीं लगायी जा रही है।.. मैं बीफ़ खाता हूँ, और मैं बीजेपी में ही हूँ। इसमें मुझे कोई दिक्कत नहीं है।” (Meghalaya BJP Chief Ernest Mowry)
(सोर्स- आईएएनएस)