Mizoram Stone Mine Inccident: मिजोरम में पत्थर की चट्टान ढहने से 8 लोगों की मौत, खोजबीन और बचाव अभियान जारी
Mizoram Stone Mine Inccident: मिजोरम में पत्थर की चट्टान ढहने से 8 लोगों की मौत, खोजबीन और बचाव अभियान जारी
मिजोरम: Mizoram Stone Mine Inccident- मिजोरम के हनहथियाल जिले में ढही पत्थर की एक खदान के मलबे से आठ लाशें बरामद की गई हैं। एक अफसर ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
हनहथियाल के ज़िला डिप्टी कमिश्नर आर लालरेमसंगा ने बताया कि खदान धंसने की घटना में 12 लोग लापता हो गये थे और मंगलवार सुबह 7 बजे तक इनमें से 8 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं।मलबा हटाने का काम अभी जारी है। (Mizoram Stone Mine Inccident)
प्राप्त जानकारी के अनुसार जब यहाँ काम कर रहे मजदूर लंच करके अपने काम पर लौट रहे थे तभी खदान ढह गयी। बताया जा रहा है कि अब तक 8 शव बरामद हो चुके हैं। फ़िलहाल BSF , NDRF और असम राइफल्स के जवान मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।
Mizoram | Eight bodies recovered so far from site at Maudarh village in Mizoram's Hnahthial district. BSF rescue team was immediately dispatched and arrived as first response unit. NDRF team reached the spot on Tuesday morning, search operation for 4 more on
(Source: BSF) pic.twitter.com/Y7jkXUS3xt
— ANI (@ANI) November 15, 2022
बताया जा रहा है कि इस खदान में काम करने वाले अधिकतर मजदूर अन्य प्रदेशों के रहने वाले थे। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार अभी 4 और लापता लोगों के लिये खोजबीन अभियान जारी है। (Mizoram Stone Mine Inccident)
घटना के संबंध में हनहथियाल के एसपी विनीत कुमार ने बताया था कि “यह हादसा सोमवार सुबह लगभग 3:00 बजे हुआ। जब ABCI इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के कुछ मज़दूर जनपद के गाँव मौदढ़ में मौजूद एक पत्थर की खदान में काम कर रहे थे।” (Mizoram Stone Mine Inccident)
यह भी पढ़ें-कर्नाटक के बीजेपी MP ने दी बस स्टैंड को बुलडोज़र से ढहाने की धमकी, कहा ‘मस्जिद जैसा दिखता बस स्टैंड