Press "Enter" to skip to content

Morocco Earthquake Update: अफ्रीकी देश मोरक्को में आये ज़बरदस्त भूकम्प से मरने वालों का आंकड़ा पहुँचा 296, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Morocco Earthquake Update: अफ्रीकी देश मोरक्को में आये ज़बरदस्त भूकम्प से मरने वालों का आंकड़ा पहुँचा 296, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 

मोरक्को: Morocco Earthquake Update- अफ्रीकी देश मोरक्को में आज शनिवार की सुबह आये ज़बरदस्त भूकम्प ने भारी तबाही मचायी है। यहाँ आये भूकम्प से कई इमारतें ढह गयी हैं। जानकारी के अनुसार अब तक इस विभीषिका में कम से कम 296 लोगों के मारे जाने की ख़बर है।Morocco Earthquake Update

रिएक्टर पैमाने पर इस भूकम्प तीव्रता 6.8 मापी गयी है। इस प्राकतिक आपदा को लेकर देश के USGS (संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण) ने कहा कि यह बीते 120 से अधिक वर्षो में उत्तरी अफ्रीकी देश के इस भाग में इतना शक्तिशाली भूकम्प आया। (Morocco Earthquake Update)

इस शक्तिशाली भूकम्प ने मोरक्को में त्राहि-त्राहि मचा दी है। यूँ तो अफ्रीकी व यूरेशियाई प्लेटों के बीच स्थित होने के चलते मोरक्को में आमतौर पर भूकम्प के झटके आते ही रहते हैं, लेकिन यह भूकम्प बहुत अधिक विनाशकारी आया है। USGS के अनुसार 1900 के बाद से इस क्षेत्र के 500 किलोमीटर क्षेत्र में कोई भी M6 लेवल अथवा इससे बड़ा भूकम्प नहीं आया है। (Morocco Earthquake Update)

मोरक्को में अभी तक M-5 लेवल के 9 भूकम्प ही दर्ज किये गये हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार इस हिस्से में यह भूकम्प बीते 100 वर्षो में सबसे बड़ा भूकम्प है। इससे पूर्व मोरक्को के अल होसेइमा में वर्ष- 2004 में भी एक तेज़ भूकम्प आया था, जिसमें 628 लोगों की मौत हुई थी। लेकिन यह भूकम्प उससे भी अधिक विनाशकारी है। (Morocco Earthquake Update)

न्यूज़ एजेंसियों और विदेशी मीडिया अनुसार इस भयंकर भूकम्प के चलते कई पुरानी इमारतें ढह गयी हैं, शहर में एम्बुलेंस और आपात सेवाओं की कमी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि अभी भी बहुत से लोग डरे और सहमे हुए दूसरे भूकम्प की आशंका के चलते घरों से बाहर निकल आये हैं। (Morocco Earthquake Update)

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार यह भूकम्प इतना अधिक शक्तिशाली था कि इसका प्रभाव भूकम्प के केन्द्र मराकेश से लगभग 350 किलोमीटर दूर राजधानी रबात में भी महसूस किया गया है। कहा जा रहा है कि इस भूकम्प ने पिछले 43 वर्षो में आये एक बड़े भूकम्प की दिल दहला देने वाली यादें ताज़ा करा दी हैं। (Morocco Earthquake Update)

बता दें कि मोरक्को के पड़ोसी देश अल्जीरिया में भी वर्ष- 1980 में 7.3 की तीव्रता से भूकम्प आया था। उस भूकम्प में लगभग 2500 लोगों की मौत हो गयी थी और लगभग 3 लाख लोग घर से बेघर हो गये थे।
ये भी पढ़ें- आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चन्द्र बाबू नायडू हुए भ्रष्टाचार के आरोप में हुए गिरफ़्तार, विजयवाड़ा कारागार भेजने की तैयारी