Nalanda News: अजब-ग़ज़ब- 500 लड़कियों के बीच अकेला परीक्षा दे रहा लड़का घबराकर हुआ बेहोश, कराना पड़ा हॉस्पिटल में भर्ती

Nalanda News: अजब-ग़ज़ब- 500 लड़कियों के बीच अकेला परीक्षा दे रहा लड़का घबराकर हुआ बेहोश, कराना पड़ा हॉस्पिटल में भर्ती

 

 

नालन्दा: (2 फरवरी 2023) Nalanda News- बिहार के नालन्दा ज़िले से एक बड़ी ही अजीब घटना सामने आयी है। यहाँ जब एक परीक्षा केन्द्र में एक लड़का (छात्र) परीक्षा देने आया तो लगभग 500 लकड़ियों (छात्राओं) के बीच खुद को बिल्कुल तन्हा लड़का देखते हुए इतना घबरा गया कि बेहोश हो गया। स्कूल प्रशासन ने आनन-फ़ानन में छात्र को इलाज के लिये ज़िला हस्पताल में भर्ती कराया गया है।Nalanda News

मीडिया में वायरल हो रही इस ख़बर के अनुसार बिहार शरीफ़ के डॉक्टर अल्लामा इक़बाल कॉलेज का मनीष शंकर नाम के एक इंटरमीडिएट के छात्र का एग्ज़ाम सेंटर यहाँ के ब्रिलियन्ट स्कूल में पड़ा है। जब उक्त छात्र सुबह पेपर देने परीक्षा केन्द्र पहुँचा तो देखा कि वहाँ लगभग 500 लड़कियां ही लड़कियां थी, उक्त छात्र के अलावा और कोई दूसरा लड़का नहीं था। (Nalanda News)

लगभग 500 लड़कियों के बीच खुद को अकेला पाकर लड़का इतना नर्वस और परेशान हो गया कि कुछ समय बाद उसकी हालत इतनी ज़्यादा बिगड़ी कि लड़का परीक्षा केन्द्र में बेहोश हो गया। आनन-फ़ानन में स्कूल प्रबंधन द्वारा लड़के को उपचार के लिये ज़िला हस्पताल में भर्ती कराया गया। (Nalanda News)

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार छात्र की चाची पुष्पलता सिन्हा ने इस संबंध में बताया जा कि उसका भतीजा मनीष परीक्षा केन्द्र में अधिक छात्राओं को देखकर घबरा गया था। आपको बता दें कि बिहार राज्य में कल (बुधवार) से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरु हो गयी हैं। (Nalanda News)
(Desh Duniya Today)

You may also like...