Nand Gopal Nandi Punished By Court: योगी के एक मन्त्री नन्द गोपाल नन्दी को कोर्ट ने सुनायी 1 वर्ष की सज़ा, SC-ST एक्ट से जुड़ा है यह मामला
लखनऊ/प्रयागराज: Nand Gopal Nandi Punished By Court- उत्तर प्रदेश सरकार के मन्त्री नन्द गोपाल नन्दी को कोर्ट ने एक वर्ष की सज़ा सुनायी गयी है, साथ ही कोर्ट ने नन्द गोपाल नन्दी पर 10 हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। बता दें कि वर्ष-2014 लोकसभा चुनाव से पूर्व के एक मामले में कोर्ट ने अपना यह निर्णय सुनाया है। कोर्ट ने नन्दी को IPC की धारा-147 व धारा-323 का दोषी पाया है।
दरअसल न्यायालय ने नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के विरुद्ध एक अनुसूचित पर जानलेवा हमले का प्रयास के विचाराधीन मामले में बृहस्पतिवार को कोर्ट में बहस पूरी हुई। इस मामले में बहस के दौरान प्रदेश सरकार में मन्त्री नन्द गोपाल नन्दी ने अपने बचाव में 3 गवाहों की सूची को कोर्ट के सामने पेश किया। (Nand Gopal Nandi Punished By Court)
इस बीच MP/MLA कोर्ट के विशेष न्यायाधीश डॉक्टर दिनेश चन्द्र शुकला के सामने सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील वैश्य ने कोर्ट में उपस्थित हुए गवाहों से जिरह किया। मन्त्री नन्द गोपाल नन्दी की तरफ़ से कृष्ण कुमार मिश्र, ज्ञानेंद्र कुमार और मदन लाल गुप्ता को कोर्ट के सामने पेश किया गया था। (Nand Gopal Nandi Punished By Court)
गुरुवार को दोनों ही पक्षों के ओर से बहस पूरी होने के बाद नंदी के अधिवक्ताओं के द्वारा कोर्ट में लिखित बहस प्रस्तुत करने को लेकर भी अर्जी दी गई। बता दें वर्ष -2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान नन्द गोपाल नन्दी पर मुट्टीगंज थाने में मामला दर्ज हुआ था। नन्दी पर आरोप लगा था कि उन्होंने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं से मारपीट की थी। (Nand Gopal Nandi Punished By Court)
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र के पुणे में नदी में मिली एक ही परिवार के 7 सदस्यों की लाशें, पुलिस ने 5 कथित आरोपियों को लिया हिरासत में