National Highway Development: केन्द्र के सभी मंत्रालयों में नितिन गडकरी के मन्त्रालय में हुआ सबसे ज़्यादा विकास, 9 वर्षों में राष्ट्रीय राजमार्ग में हुई 47,325 किमी की बढ़ोतरी
न्यूज़ डेस्क: National Highway Development- केन्द्र की मौजूदा मोदी सरकार में और किसी मन्त्रालय में चाहे संतोषजनक कार्य भले हुआ या नहीं लेकिन एक सड़क परिवहन और राजमार्ग मन्त्रालय ने देश में विकास का अभूतपूर्व कार्य किया है।
केन्द्र की मोदी सरकार में नितिन गडकरी के मन्त्रालय के कार्य की सिर्फ़ सत्तारूढ़ पार्टी के लोगों द्वारा ही प्रसंशा नहीं हो रही है बल्कि आम लोगों द्वारा भी ख़ूब प्रसंशा हो रही है।
और प्रसंशा हो भी क्यों न क्योंकि अब देश की जनता को बहुत से हाइवे मिलने से बहुत बड़ी सहूलियत मिल गयी है। (National Highway Development)
अब देश जनता इन हाइवे पर आराम से कम समय पर अपने गंतव्यों तक पहुँच जाते हैं। बात करें देश के राष्ट्रीय राजमार्गों की तो अब देश में अब कुल राष्ट्रीय राजमार्गों की लम्बाई बढ़कर 1,45,155 किलोमीटर तक हो गई है।
जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार देश में जहाँ वर्ष-2014-15 में राष्ट्रीय राजमार्ग की कुल लम्बाई 97,830 किलोमीटर थी, वह अब वर्ष-2023 में बढ़कर 1,45,155 किलोमीटर हो गयी है, अर्थात लगभग 47,325 किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है।
यह भी पढ़ें- आख़िर पकड़ में आ हो गया फ़रार अमृतपाल सिंह, पंजाब की मोगा पुलिस के सामने किया अमृतपाल सिंह ने आत्मसमर्पण