NIA Raids On PFI: राष्ट्रीय जाँच एजेंसी NIA ने देश के 10 राज्यों में PFI के ठिकानों पर छपेमारी कर 100 से अधिक PFI कार्यकर्ताओं को किया गिरफ़्तार
NIA Raids On PFI: राष्ट्रीय जाँच एजेंसी NIA ने देश के 10 राज्यों में PFI के ठिकानों पर छपेमारी कर 100 से अधिक PFI कार्यकर्ताओं को किया गिरफ़्तार
नई दिल्ली: NIA Raids On PFI (राष्ट्रीय जाँच एजेंसी) और ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने देश के 10 राज्यों में PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के कार्यालयों और उससे जुड़े 100 से अधिक कार्यकर्ताओं की संपत्तियों की जाँच करते हुए गिरफ़्तार किया है।
NIA ने तमिलनाडु में कोयंबटूर, कुड्डालोर, रामनाड, डिंडुगल, थेनी व थेनकासी समेत कई स्थानों पर PFI के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सम्पत्तियों की तलाशी ली, और PFI के अध्यक्ष के घर पर भी छापेमारी की। (NIA Raids On PFI)
PFI पर हुई इस छापेमारी के बाद PFI कार्यकर्ताओं ने कार्यवाही के विरोध में ज़बरदस्त प्रदर्शन करना शुरु कर दिया है। विरोध कर रहे PFI के कार्यकर्ताओं का कहना है कि इसके बहाने मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है। (NIA Raids On PFI)
Kerala | NIA & ED conducting raids at the house of OMA Salam, PFI chairman in Manjeri, Malappuram district, PFI workers stage protest pic.twitter.com/9bXewpGJo6
— ANI (@ANI) September 22, 2022
NIA ने अन्य राज्यों के अलावा उत्तर प्रदेश में भी 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है, इनमें शामली में 2 और सहारनपुर में 1 व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक उच्चस्तरीय मीटिंग ली, जिसमें NSA, गृह सचिव, DG NIA सहित कई आला अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- मोहन भागवत ने मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ बैठक करते हुए कहा ‘देश की प्रगति के लिये सांप्रदायिक सद्भाव ज़रूरी’