Nirbhaypal Sharma Jayanti: स्वर्गीय निर्भयपाल शर्मा की 75 वीं जयन्ती के अवसर पर उपस्थित होंगी हस्तियां, जनमंच में आयोजित होगा जयन्ती समारोह
Nirbhaypal Sharma Jayanti: स्वर्गीय निर्भयपाल शर्मा की 75 वीं जयन्ती के अवसर पर उपस्थित होंगी हस्तियां, जनमंच में आयोजित होगा जयन्ती समारोह
सहारनपुर: Nirbhaypal Sharma Jayanti- विकासशील भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना संजोने वाले दिवंगत नेता निर्भय पाल शर्मा की 75वीं जन्म जयंती पर 26 सितंबर को दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाले समारोह में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा के लिए देश और प्रदेशो की वरिष्ठ हस्तियों की उपस्थिति रहेगी।
सहारनपुर सहित प्रदेश और देश की राजनीति में अपनी उपादेयता सदैव प्रमाणित करने वाले कर्मयोद्धा के रूप में ख्यातिनाम दिवंगत नेता निर्भय पाल शर्मा की 75वी जन्म जयंती समारोह में माननीय सतीश महाना जी विधान सभा अध्यक्ष सहित भाजपा से जुड़े मंत्री, सांसद, विधायक एवं उनके अन्य दलों से जुड़े साथी और मित्रो की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उनके ओजस्वी विचारों को सुनने और उनके प्रति लोगो की भावनाओ की भावांजलि का आयोजन रहेगा।
निर्भयपाय शर्मा की मृत्यु के पश्चात सादगीपूर्ण पारवारिक आयोजनों का क्रम निरन्तर रहा है लेकिन सार्वजनिक रूप से उन्हें भावांजलि व्यक्त करने के लिए उनके अन्य दलों से जुड़े साथियों की भी गरिमापूर्ण उपस्थिति संभावित है। (Nirbhaypal Sharma Jayanti)
नेतृत्व क्षमता के धनी व्यक्तित्व को भावांजलि व्यक्त करते हुए आप सभी से उन हस्तियों के अमूल्य विचारों को सुनने और जानने के लिए आपकी गरिमामयी उपस्थिति अपेक्षित है। (Nirbhaypal Sharma Jayanti)
रिपोर्ट: संकल्प नैब- सहारनपुर
यह भी पढ़ें- अवैध सम्पत्तियों पर बुलडोज़र चलाने वाले योगी के ही कथित अवैध भूमि पर बने मन्दिर पर छिड़ा विवाद, सपा ने कहा ‘ये है ज़मीन क़ब्ज़ाने का योगी मॉडल’