Now Strike Banned In UP- अब यूपी में 6 महीने तक हड़ताल करना होगा अपराध,योगी सरकार का बड़ा निर्णय

Now Strike Banned In UP-अब यूपी में 6 महीने तक हड़ताल करना होगा अपराध,योगी सरकार का बड़ा निर्णय

लखनऊ:Now Strike Banned In UP- योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में एक बार फिर ‘एस्मा एक्ट’ लागू करने का निर्णय लिया है। इस ‘एस्मा एक्ट’ के अंतर्गत अब उत्तर प्रदेश में अगले 6 महीने के लिए हड़ताल पर प्रतिबन्ध लग गया है। इस संबंध मर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव कार्मिक डॉक्टर देवेश कुमार चतुर्वेदी ने एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।Now Strike Banned In UP

जिस में कहा गया है कि “उत्तर प्रदेश के राज्य क्रिया-कलापों से सम्बंधित किसी लोक सेवा,निगम और स्थानीय प्राधिकरण द्वारा की जाने वाली हड़तालों पर प्रतिबन्ध लगाया जा रहा है। इसके विपरीत हड़ताल करने वालों केविरुद्ध विधिक व्यवस्था के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।” इस से पूर्व भी कोविड-19 संक्रमण के चलते उत्तर प्रदेश में ‘एस्मा एक्ट’ लगाया गया था। (Now Strike Banned In UP)

कोविड-19 महामारी के दौरान 25 नवम्बर 2020 और मई 2021 को उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘एस्मा एक्ट’ को 6 महीनों के लिए लागू किया था। इस बीच उत्तर प्रदेश में किसी भी प्रकार की हड़ताल पर पूर्णरूप से पाबन्दी थी।

बता दें कि इस ‘एस्मा एक्ट’ के अंतर्गत आवश्यक सेवाओं से जुड़े सभी सरकारी कर्मचारी निर्धारित समय सीमा तक किसी भी प्रकार की हड़ताल पर नहीं जा सकते। यदि कोई कर्मचारी इन निर्धारित नियमों की अनदेखी करता है तो उस पर कड़ी कार्यवाही करने का प्रावधान है। (Now Strike Banned In UP)

यह भी पढ़े- अब आगरा का घटिया आज़म खां रोड हुआ अशोक सिंघल रोड के नाम से

 

Author: Farhad Pundir(Farmat)