Pakistan floods: SAD पाकिस्तान में बाढ़ की विभीषिका, सिन्धु नदी में बाढ़ पीड़ितों से भरी नाव पलटी 13 लोगों की मौत

Pakistan floods: पाकिस्तान में बाढ़ की विभीषिका, सिन्धु नदी में बाढ़ पीड़ितों से भरी नाव पलटी 13 लोगों की मौत

पाकिस्तान: Pakistan floods-
उत्तरी पाकिस्तान में इन दिनों बाढ़ ने बड़े पैमाने पर क़हर ढाया हुआ है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDM) के अनुसार पाकिस्तान में 14 जून से लेकर अब तक बाढ़ और बारिश से कम से कम 1136 लोग मारे जा चुके हैं। जबकि 1634 लोग घायल हुए हैं। NDM के अनुसार पाकिस्तान में बीते 24 घण्टों में बाढ़ से 28 लोगों की मौत हो गयी है।Pakistan floods

इसी बीच पाकिस्तान के सिन्ध पप्रान्त में सिन्ध नदी में बाढ़ पीड़ित 25 लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जा रही एक नाव के पलटने की घटना में से कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि कई लोग अभी लापता हैं। पाकिस्तान के स्थानीय मीडिया के अनुसार यह घटना सोमवार को उस समय हुई जब सिन्ध क्षेत्र में 25 बाढ़ पीड़ित लोगों को ले जा रही एक नाव अनियंत्रित होकर सिन्धु नदी में पलट गयी। इस घटना में 13 लोगों की मौत हो गयी। (Pakistan floods)

आपको बता दें कि पाकिस्तान में पिछले एक दशक में यह सब से बड़ी और भीषण प्राकृतिक आपदा है। जहाँ बाढ़ और अतिवृष्टि से लाखों लोगों के जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है, और लगभग 1 हज़ार से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।Pakistan floods

फ़िलहाल जहाँ पाकिस्तान की इस मुश्किल घड़ी में UN और चीन सहित कई देश पाकिस्तान की सहायता के लिये साथ खड़े हैं , वही भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने भी पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। (Pakistan floods)

यह भी पढ़ें- क्या एशिया कप में फ़िर हो सकता है भारत और पाकिस्तान के बीच मैच, जानें कब और कैसे हो सकता है मैचWill India-Pak Match

Author: Farhad Pundir(Farmat)