Peace Noble Prize-2022: नोबेल शान्ति पुरस्कार का हुआ ऐलान, बेलारूस के इस अधिकार कार्यकर्ता और इन 2 संगठनों को मिला प्राइज़
Peace Noble Prize-2022: नोबेल शान्ति पुरस्कार का हुआ ऐलान, बेलारूस के इस अधिकार कार्यकर्ता और इन 2 संगठनों को मिला प्राइज़
न्यूज़ डेस्क: Peace Noble Prize-2022- इस वर्ष के शान्ति के नोबेल पुरस्कार-2022 की घोषणा हो चुकी है। और इस वर्ष का यह शान्ति नोबेल पुरस्कार नोबेल शांति पुरस्कार बेलारूस के अधिकार कार्यकर्ता एलेस बिलअट्स्की ( Ales Bialiatski) और रूसी समूह ‘मेमोरियल’ व ‘यूक्रेनियन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज’ को मिला है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस वर्ष का यह नोबल शान्ति पुरस्कार बेलारूस के जिस अल्स बिलअट्स्की ( Ales Bialiatski) नाम के अधिकार कार्यकर्ता को मिला है, वह अभी जेल में बन्द है। बताया गया कि बेलारूस के अधिकार कार्यकर्ता एलेस बिलअट्स्की अभी जेल में बंद हैं। इस नोबेल शान्ति पुरस्कार की घोषणा आज (शुक्रवार) को नार्वे नोबेल कमेटी के प्रमुख बेरिट रीज़ एंडर्सन ने ओस्लो (Oslo) में की गयी। (Peace Noble Prize-2022)
बता दें कि इस वर्ष-2022 में कुल मिलाकर 343 लोगों को नोबल पुरस्कारों के लिये नामित किया गया था। जिस में कुल 251 व्यक्तियों और कुल 92 संस्थायें शामिल थी। लेकिन इस बार शान्ति के क्षेत्र में काम करने वालों की संख्या अधिक होने के कारण नोबल शान्ति पुरस्कारों के लिये नामित व्यक्तियों की संख्या नोबल इतिहास में दूसरी बड़ी संख्या रही। इससे पूर्व वर्ष-2016 में कुल 376 लोगों के नाम नामित हुए थे। (Peace Noble Prize-2022)
विदित हो कि दुनिया में प्रथम नोबेल शान्ति पुरस्कार वर्ष-1901 में फ्रांस के फ्रेडरिक पेसी व स्विस जीन हेनरी डुनेंट को संयुक्त रूप से दिया गया था। फ्रेडरिक फ्रांस के इकोनॉमिस्ट होने के साथ साथ देश में कई शान्ति सोसायटीज़ के संस्थापक भी थे। उन्हें विशेष रूप से यूरोपियन यूनियन में उनके शान्ति मूवमेंट के चलते यह शान्ति का प्रथम नोबल पुरस्कार दिया गया। (Peace Noble Prize-2022)