Philippine Flood 31 People Died: फिलीपीन में बाढ़ और भूस्खलन से 31 लोगों की मौत और कई लापता
Philippine Flood 31 People Died: फिलीपीन में बाढ़ और भूस्खलन से 31 लोगों की मौत और कई लापता
फिलीपीन: Philippine Flood 31 People Died- फिलीपीन में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते आयी बाढ़ और भूस्खलन के बाद 31 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 9 अन्य लोग लापता होने की ख़बर हैं। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार अधिकांश पीड़ित बाढ़ के पानी में बह गये हैं या फ़िर मलबे से लदी मडस्लाइड्स की चपेट में आ गये।
बताया जा रहा है कि रातों रात बारिश का पानी बहुत तेज़ी के साथ बढ़ता गया और पहाड़ के किनारे टूट गये। नदियों में बाढ़ आ गयी। यहाँ अभी हताहतों की संख्या और भी बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है। क्योंकि फिलीपीन सरकार ने भी स्वीकार किया है कि अभी कई क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहाँ पर बचावकर्मी नहीं पहुँच नहीं पाये हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में फिलीपीन की अधिकारिक रिपोर्ट्स के हवाले से बताया जा रहा है कि 26 लोगों की मौत दातु ओडिन सिनसुअट व दातु ब्लाह सिनसुत में डूबने से हुई है, जबकि 5 अन्य लोगों की मौत उपी सिटी में हुई है। वहीं दातु ब्लाह सिनसुअट में 5 लोग लापता हैं। (Philippine Flood 31 People Died)
इस संबंध में फिलीपीन के सरकारी अधिकारियों का कहना है कि लगभग 5000 लोगों को तूफ़ान के रास्ते से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। हर वर्ष फिलीपीन द्वीप समूह में लगभग 20 आँधी और तूफ़ान आते हैं। (Philippine Flood 31 People Died)
यह फिलीपीन देश प्रशान्त महासागर रिंग ऑफ फ़ायर ज़ोन में स्थित है। यहाँ अक्सर कई ज्वालामुखी विस्फोट व भूकम्प आते रहते हैं जिसके चलते यह फिलीपीन देश दुनिया के सबसे अधिक आपदा प्रभावित देशों में आता है। (Philippine Flood 31 People Died)
यह भी पढ़ें- कथावाचक अनिरुद्ध आचार्य के गौरी गोपाल आश्रम के बाहर मिले 2 महिलाओं के शव, जांच में जुटी पुलिस