Plastic ban from 1 July 2022: 1 जुलाई से सिंगल यूज़ प्लास्टिक के 19 चीज़ों पर लग रही है रोक,जानिये क्या क्या हैं वो प्लास्टिक की चीज़ें
न्यूज़ डेस्क: Plastic ban from 1 July 2022-
1 जुलाई से देश भर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री पर पूर्ण रूप प्रतिबन्ध लगाने के संबंध में पर्यावरण मन्त्रालय ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बने सामानों पर बैन लगाने का नोटिफिकेशन जारी किया हुआ है। अब गुब्बारे, इयर बड, आईसक्रीम, कैंडी में प्रयोग होने वाली प्लास्टिक की स्टिक, मिठाई के डिब्बों, सिगरेट के पैकेटों और प्लास्टिक के निमंत्रण कार्ड और सिंगल पन्नियों पर भी बैन लगने जा रहा है।
मीडिया में आ रही ख़बरों के अनुसार इस संबंध में भारत सरकार का कहना है कि “इन प्रतिबन्धित वस्तुओं में प्लास्टिक की ऐसी चीज़ें शामिल हैं जिनका उपयोग और कचरा ज़्यादा फ़ैलाती हैं।”
वहीं मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट में बताया गया कि पर्यावरण मन्त्रालय की अधिसूचना के अनुसार 1 जुलाई-2022 से सिंगल यूज़ प्लास्टिक वस्तुओं के निर्माण, बिक्री, वितरण, आयात और उपयोग पर प्रतिबन्ध लग जायेगा। (Plastic ban from 1 July 2022)
इस प्रतिबन्ध के दायरे में पॉलीस्टाइनिन व विस्तारित पॉलीस्टायर्न वस्तुयें भी आती हैं। प्रतिबन्धित वस्तुओं में प्लास्टिक से बनी वह स्टिक भी सम्मिलित हैं जो कि गुब्बारे, इयर बड्स, आईसक्रीम और कैंडी में प्रयोग होती हैं। इसके अतिरिक्त प्लास्टिक के गिलास, कप, चम्मच, कांटे, चाकू, स्ट्रॉ व प्लास्टिक अथवा PVC से बने 100 माइक्रोन से कम मोटाई वाले बैनर्स पर भी अब रोक लग जायेगी। (Plastic ban from 1 July 2022)
इनके अलावा प्लास्टिक की प्रतिबन्धित वस्तुओं की अधिसूचित सूची में प्लास्टिक से बनी वह पतली पन्नी भी शामिल हैं जो कि मिठाई के डिब्बों पर, सिगरेट के पैकेट्स के ऊपर, निमन्त्रण कार्ड्स पर लगी रहती हैं। इन प्रतिबन्धित होने जा रही पतली प्लास्टिक पन्नियों का उपयोग आमतौर पर पैकेजिंग उद्योग में बड़े स्तर पर होता है, जो कि नमी को रोककर चीज़ों को ख़राब होने से बचाने में काम आती है। (Plastic ban from 1 July 2022)
आपको बता दें कि प्लास्टिक से बनी कुछ चीज़ें तो पहले ही से प्रतिबन्धित है। इन में 75 माइक्रोन से कम मोटाई वाले पॉली कैरी बैग, प्लास्टिक की पतली पन्नियों के निर्माण, भण्डारण, आयात, वितरण, बिक्री और उपयोग पर रोक शामिल है। (Plastic ban from 1 July 2022)
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र के लिये आज का दिन होगा ख़ास, उद्धव ठाकरे के त्यागपत्र के बाद आज देवेन्द्र फडणवीस करेंगे बड़ा ऐलान