Railway Minister’s Visit Saharanpur: केन्द्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव अपने 2 दिवसीय दौरे पर पहुँचे सहारनपुर, देवबन्द स्टेशन को बनाया जायेगा वर्ल्डक्लास मॉडर्न
Railway Minister’s Visit Saharanpur: केन्द्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव अपने 2 दिवसीय दौरे पर पहुँचे सहारनपुर, देवबन्द स्टेशन को बनाया जायेगा वर्ल्डक्लास मॉडर्न
देवबन्द: Railway Minister’s Visit Saharanpur केन्द्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव आज से अपने 2 दिवसीय दौरे पर सहारनपुर जनपद में है। वे आज सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर ट्रैन द्वारा देवबन्द रेलवे पहुँचे। देवबन्द रेलवे स्टेशन पहुँचने पर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का ज़िले के आला अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इसके बाद रेलमंत्री ने देवबन्द रेलवे स्टेशन के उच्चीकरण कार्य का निरीक्षण किया और साइट मैप को देखकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होंने दूरदर्शन से बातचीत करते हुए बताया कि “मान्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना के अनुरूप आज से देश के 200 रेलवे स्टेशनों के विश्वस्तरीय बनाने का मास्टर प्लान बन रहा है। (Railway Minister’s Visit Saharanpur)
उसी के अंतर्गत देवबन्द रेलवे स्टेशन को भी वर्ल्डक्लास मॉडर्न बनाया जा रहा है, इसके बारे में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि देवबन्द रेलवे स्टेशन की बिल्डिग को देवबन्द की धार्मिक भावनाओं को देखते हुए त्रिपुर बाला सुन्दरी मंदिर के अनुरूप बनाया जाएगा। (Railway Minister’s Visit Saharanpur)
इसके बाद रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने देवबन्द स्थित त्रिपुर बाला सुंदरी पहुँचकर दर्शन किये, और इसके बाद स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज के आश्रम पहुँचे। यहाँ आश्रम के स्वामी दीपांकर महाराज और उनके शिष्यों ने रेलमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगामी चुनाव के मद्देनज़र आवश्यक मीटिंग की।
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का यह सहारनपुर में 7 नवम्बर से 8 नवम्बर तक दो दिवसीय दौरा है। जिसमें वे समस्त जनपद पार्टी कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के साथ राजनीतिक मीटिंग्स और रेलवे अंडरग्राउंड पास यार्ड्स आदि का भी निरीक्षण करेंगे। (Railway Minister’s Visit Saharanpur)
यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विज्ञापनों पर मेरी फोटो भी चमक सकती थी’ वाले बयान के बाद लोगों ने किया ट्रॉल