Saharanpur Star Paper Mill Fire: सहारनपुर के स्टार पेपर मिल में लगी भीषण आग से 2 मजदूरों की मौत

Saharanpur Star Paper Mill Fire: सहारनपुर के स्टार पेपर मिल में लगी भीषण आग से 2 मजदूरों की मौत

 

सहारनपुर: Saharanpur Star Paper Mill Fire- यूपी के सहारनपुर में बीती रात (मंगलवार) स्टार पेपर मिल में हुए भीषण अग्निकांड में 2 मजदूरों की जलकर मौत हो गयी है, जबकि अभी भी 3 मजदूर लापता बताये जा रहे हैं।Saharanpur Star Paper Mill Fire

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ यह आग इतनी भयानक थी कि कई किलोमीटर दूर से आग की ऊँची ऊँची लपटे देखी जा रही थी। आग की सूचना पर पहुँची दमकल की कई गाड़ियों ने लगभग 8 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। (Saharanpur Star Paper Mill Fire)

प्राप्त जानकारी के अनुसार जब यह हादसा हुआ उस समय पेपर मिल में रात की शिफ्ट में लगभग 200 कर्मचारी में मौजूद थे। रात लगभग 2 बजे अचानक गत्ते में आग लग गयी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। हालांकि लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन कामियाबी नहीं मिली। (Saharanpur Star Paper Mill Fire)Saharanpur Star Paper Mill Fire

लोगों की सूचना के बाद पुलिस व दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौक़े पर पहुँची और लगभग 8 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर क़ाबू पाया गया। आग बुझने के बाद बचाव कर्मियों को कागज़ों के बंडलों के बीच में 2 मजदूरों के जले हुए शव बरामद हुए हैं। (Saharanpur Star Paper Mill Fire)
यह भी पढ़ें- सहारनपुर के गागलहेड़ी में आज ट्रक से कुचलकर 3 लोगों की मौत, 2 की घटनास्थल पर जबकि 1 गार्ड की उपचार के दौरान हुई मौतGagalhedi Accident-3 Persons Died

You may also like...