Sonia Akhtar Got Justice: बांग्लादेशी महिला सोनिया का आरोप था कि नोएडा निवासी सौरभ कान्त तिवारी ने उससे बांग्लादेश में धर्म परिवर्तन करते हुए शादी शादी की थी..
नई दिल्ली: Sonia Akhtar Got Justice- बांग्लादेश से अपने भारतीय पति को हासिल करने नोएडा आयी सोनिया को आख़िर कोर्ट से न्याय मिल ही गया है। सोनिया को दिल्ली की तीस हज़ारी फ़ैमिली कोर्ट ने पति सौरभ कान्त तिवारी को एक सप्ताह के भीतर सोनिया को साथ रखने का आदेश दिया है।
विदित हो कि बांग्लादेश की सोनिया ने नोएडा के सौरभ कान्त तिवारी को अपना पति बताते हुए उसे बांग्लादेश में छोड़कर भारत आने जैसे कई आरोप लगाये थे। सोनिया का आरोप था कि नोएडा निवासी सौरभ कान्त तिवारी ने उससे बांग्लादेश में धर्म परिवर्तन करते हुए शादी की थी। (Sonia Akhtar Got Justice)
और उनका एक बच्चा भी है, लेकिन सौरभ कान्त उसे बांग्लादेश में छोड़कर भारत आ गया और फ़िर लौटा ही नहीं था। उसने पति सौरभ कान्त का बहुत इन्तज़ार किया, जिसके बाद उसने ख़ुद ही अपने पति के पास बांग्लादेश से नोएडा आने का फ़ैसला किया। (Sonia Akhtar Got Justice)
लेकिन जब वह नोएडा आयी तो उसे पता चला कि पति (सौरभ कान्त तिवारी) पहले ही से शादीशुदा है। बता दें कि सोनिया अपने 1 वर्षीय बच्चे के साथ 3 माह पूर्व भारत के नोएडा अपने पति सौरभ को हासिल करने आयी थी। और अब क़ानूनी लड़ाई लड़कर कोर्ट के माध्यम से क़ानूनी तौर पर अपने पति को हासिल करने में कामियाब हुई।
बता दें कि नोएडा में रहने वाले सौरभ कान्त तिवारी ने 3 वर्ष पूर्व अपने बांग्लादेश प्रवास के दौरान धर्म परिवर्तन करते हुए सोनिया से विवाह कर लिया था, और कुछ समय बाद भारत आ गया। लेकिन जब सोनिया भारत उसे हासिल करने नोएडा आयी तो उसने सोनिया को साथ रखने से इनकार कर कर दिया था। (Sonia Akhtar Got Justice)
इसके बाद मजबूरन सोनिया को क़ानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। यह मामला ‘नेशनल कमीशन फॉर वूमेन’ में चला गया, जहाँ से यह मामला ‘स्टेट कमीशन’ को रेफ़र कर दिया गया था। फ़िर ‘स्टेट कमीशन’ से यह मामला C.A.W सेल में आ गया। इस मामले पर सोनिया के वकील ए.पी सिंह का कहना है कि….(Sonia Akhtar Got Justice)
“कोर्ट के निर्णय के बाद अब सोनिया अपने पति सौरभ कान्त तिवारी के ग्रेटर नोएडा के शिवालिक अपार्टमेंट में जाकर रह सकती है। साथ ही वह अपने ससुराल अर्थात सौरभ कान्त तिवारी के मूल स्थान अलवर के घर में भी जाकर रह सकती हैं।” ब बांग्लादेशी महिला के पति सौरभ कान्त इस मामले में क्या क़दम उठाते हैं, यह देखना होगा।
ये भी पढ़ें- बड़ी ख़बर: क़तर ने दी भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को मौत की सज़ा, पढ़िये इस पर क्या कहा भारत सरकार ने?