Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के घर घुसे, राष्ट्रपति परिवार सहित घर छोड़कर भागे
कोलम्बो: Sri Lanka Crisis
श्रीलंका में आर्थिक संकट से बिगड़े हालात के बीच सत्ता सम्भाल रहे राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को भी प्रदर्शनकारियों के सामने बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बिगड़े घटनाक्रम के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को आज उस समय परिवार सहित घर छोड़कर भागना पड़ा जब विद्रोही प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के निवास को घेर लिया और राष्ट्रपति निवास के अन्दर घुस गये।
समाचार एजेंसी AFP ने रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे भाग गये है। क्योंकि विद्रोही प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति निवास को पूरी तरह से घेर लिया था। सरकार विरोधी विद्रोही प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के अन्दर घर घुस गए हैं। (Sri Lanka Crisis)
विदित हो कि 2 महीने पूर्व ही श्रीलंका के तत्कालीन प्रधानमन्त्री महिन्द्रा राजपक्षे भी देश में उपजे आर्थिक संकट और हिंसक प्रदर्शनों के बीच गत 11 मई को कोलम्बो में अपने सरकारी आवास से परिवार सहित भाग खड़े हुए थे। उस समय भी प्रदर्शनकारियों ने इसी प्रकार प्रधानमन्त्री महिन्द्रा राजपक्षे के सरकारी निवास को घेर लिया था। (Sri Lanka Crisis)
Sri Lanka President Gotabaya Rajapaksa flees as protesters surround the residence, reports AFP news Agency quoting Defence Source
— ANI (@ANI) July 9, 2022
हाल ही में श्रीलंका में वकीलों के संघों, मानवाधिकार समूहों व राजनीतिक पार्टियों के निरन्तर बढ़ते दबाव के बाद मजबूरन पुलिस ने शनिवार को सरकार कर्फ़्यू हटा लिया था। हालाँकि सरकार ने यह कर्फ़्यू सरकार विरोधी प्रदर्शनों को रोकने के लिये ही राजधानी कोलम्बो सहित श्रीलंका के पश्चिमी प्रान्त के 7 संभागों में लगाया गया था। लेकिन कर्फ़्यू हटते ही विद्रोही प्रदर्शकारी बेलग़ाम हो गये। (Sri Lanka Crisis)
यह भी पढ़ें- चित्रकूट में सड़क किनारे सो रहे ग्रामीणों को पिकअप ने कुचला, 5 लोगों की मौैत और तीन गम्भीर रूप से ज़ख्मी