Tanzania Plane Crash: तंजानिया में लैंडिंग के दौरान झील में गिरा एक यात्री विमान, राहत और बचाव कार्य जारी- देखें VIDEO
Tanzania Plane Crash: तंजानिया में लैंडिंग के दौरान झील में गिरा एक यात्री विमान, राहत और बचाव कार्य जारी- देखें VIDEO
विश्व समाचार,तंज़ानिया: Tanzania Plane Crash- बड़ी ख़बर तंज़ानिया से, यहाँ प्रेसिजन एयर का एक यात्री विमान आज (रविवार) सुबह विक्टोरिया झील में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। घटना के संबंध में TBC (तंज़ानिया ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन) ने बताया कि एक विमान बुकोबा में एक एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय विक्टोरिया झील में दुर्घनाग्रस्त हो गया है।
तंज़ानिया के स्थानीय मीडिया अनुसार दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में 49 यात्री सवार थे, लेकिन यात्रियों की वास्तविक संख्या कितनी थी..इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। TBC ((तंज़ानिया ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन) के आ अनुसार अब तक 15 लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाया गया है। (Tanzania Plane Crash)
यह विमान राजधानी दार-ए-सलाम से रवाना हुआ था, लेकिन आज रविवार की सुबह तूफान व भारी बारिश के कारण लैंडिंग के दौरान विक्टोरिया झील में जा गिरा। बता दें कि तंज़ानिया का बुकोबा हवाई अड्डा अफ्रीका की सब से बड़ी झील ‘विक्टोरिया झील’ के किनारे पर है। (Tanzania Plane Crash)
Passenger plane plunges into Lake Victoria, Tanzania https://t.co/hdLCubQzrh
— Citizen TV Kenya (@citizentvkenya) November 6, 2022
देखें वीडियो:
विमान हादसे के बाद तुरन्त रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया गया था। झील में गिरे विमान से कुछ लोगों को तो रेस्क्यू कर बचा लिया गया है, जबकि अन्य यात्रियों को बचाने हेतु हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। (Tanzania Plane Crash)
यह भी पढ़ें- अजब ग़ज़ब: ग्वालियर में नकली कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर स्टेनो से कहा ‘मुझे चेम्बर दिखाओं ज्वाइन करना है’ मुझे राष्ट्रपति भवन से सीधा नियुक्त किया गया है