Thane Girder Machine Incident: महाराष्ट्र के ठाणे में हुआ बड़ा दर्दनाक हादसा, गर्डर मशीन गिरने से 14 लोगों की हुई मौत जबकि 3 अन्य घायल
ठाणे: Thane Girder Machine Incident- महाराष्ट्र में थाणे के शाहपुर में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया. थाणे के शाहपुर सरलाम्बे क्षेत्र में समृद्धि महामार्ग के निर्माण कार्य के दौरान ब्रिज से क्रेन यानी गर्डर मशीन नीचे गिर गई, जिसमें 14 लोगों की मौत होने की ख़बर है।
मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार 10-15 लोगों की अभी भी मलबे में फंसे होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि लगभग 200 फीट ऊपर से यह क्रेन नीचे गिरी है। क्रेन गिरते ही चारों ओर चीख-पुकार मच मचनी शुरु हो गयी। हालाँकि अभी तक हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। (Thane Girder Machine Incident)
लेकिन माना जा रहा है कि यह क्रेन ओवरलोड होने के चलते ही धराशायी हुई है। हादसे के बाद NDRF की 2 टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। स्थानीय पुलिस के अनुसार इस क्षेत्र में समृद्धि महामार्ग के फेस-3 का निर्माण कार्य बड़ी तेज़ी से चल रहा था। पुल के खंभों पर ब्रिज बनाने के लिये यह क्रेन लगी हुई थी। (Thane Girder Machine Incident)
जब ब्रिज के गर्डर को इस क्रेन के माध्यम से ऊपर ले जाकर जोड़ा जा रहा था, तो क्रेन लगभग 200 फीट की ऊँचाई पर थी कि तभी अचानक यह मशीन नीचे गिर गयी। उस समय ब्रिज के नीचे बड़ी संख्या में मजदूर लोग कार्य कर रहे थे, और क्रेन की चपेट में आ गये। (Thane Girder Machine Incident)
मीडिया रिपोर्ट्स में शाहपुर पुलिस के हवाले से बताया जा रहा है कि इस हादसे में 14 लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि 3 अन्य घायल हो गये हैं। इस संबंध में लापरवाही की धाराओं के अन्तर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है, और घटना की जाँच की जा रही है। (Thane Girder Machine Incident)
यह भी पढ़ें- हरियाणा के नूंह में साम्प्रदायिक हिंसा, अब तक 3 लोगों की मौत, आसपास के ज़िलों में भी फ़ैली हिंसा, स्कूल-कॉलेज बन्द, इंटरनेट बन्द