Tharali landslide Chamoli: उत्तराखण्ड के चमोली में भूस्खलन होने की घटना में 4 लोगों की मौत और कई लोग घायल
Tharali landslide Chamoli: उत्तराखण्ड के चमोली में भूस्खलन होने की घटना में 4 लोगों की मौत और कई लोग घायल
उत्तराखण्ड: Tharali landslide Chamoli- उत्तराखण्ड के चमोली में भूस्खलन होने की घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है, और कई लोग घायल हो गए हैं।
यह घटना उत्तराखण्ड के चमोली जनपद के थराली क्षेत्र में हुई, जहाँ 3 मकानों के भूस्खलन की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 1 व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार से मलबे में दबे शवों को बाहर निकाल लिया गया है. इसके अलावा एक अन्य घायल हो गया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब चमोली के थराली तहसील के एक छोटे से गाँव में अचानक एक पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ, जिसके चलते एक मकान में रहने वाला परिवार भूस्खलन की चपेट में आ गया। (Tharali landslide Chamoli)
जिसके बाद परिवार के 4 लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई है। घटना स्थल पर पुलिस के साथ-साथ NDRF और SDRF की टीम मौक़े पर मौजूद है, रेस्कयू अभियान जारी है। मलबे में दबे शवों को बाहर निकाल लिया गया है. इसके अलावा एक अन्य घायल हो गया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Tharali landslide Chamoli)
यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश के रीवा में बीती रात भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गयी और 35 घायल, दिवाली मनाने घर लौट रहे थे लोग