Turkey Hijabi Girl Kubra Dagli: भारत में हिजाब में लड़कियां पढ़ाई नहीं कर सकती और विदेशों में लड़कियां हिजाब पहनकर खेल में विश्व कीर्तिमान कर रही हैं स्थापित
Turkey Hijabi Girl Kubra Dagli: भारत में हिजाब में लड़कियां पढ़ाई नहीं कर सकती और विदेशों में लड़कियां हिजाब पहनकर खेल में विश्व कीर्तिमान कर रही हैं स्थापित
न्यूज़ डेस्क: Turkey Hijabi Girl Kubra Dagli-
इन दिनों जहाँ भारत में मुस्लिम लड़कियों के हिजाब में पढ़ाई करने पर पाबन्दी लगाई जा रही है, वहीं आजकल एक हिजाबी लड़की खेल के क्षेत्र में ही हिजाब पहनकर विश्व कीर्तिमान स्थापित कर सोशल मीडिया पर ख़ूब छाई हुई है।
दरअसल यहाँ बात हो रही है तुर्की की मुस्लिम हिजाबी लड़की कुबरा दगली (Kubra Dagli) की, जो कि एक सीधी साधी घरेलू पत्नी ही नहीं बल्कि एक बहुत ही ख़तरनाक खेल मार्शल आर्ट (Martial Art) में भी निपुण है। (Turkey Hijabi Girl Kubra Dagli)
इस लड़की की सिर्फ़ अपने देश तुर्की में ही पहचान नहीं बल्कि यह दुनिया भर में एक विशेष पहचान रखती है। दुनिया इसे हिजाबी फ़ाइटर लड़की कुबरा दगली (Hijabi Fighter Girl Kubra Dagli) के नाम से पुकारती है। (Turkey Hijabi Girl Kubra Dagli)
इस कुबरा दगली (Kubra Dagli) नाम की ताइक्वांडो फ़ाइटर हिजाबी लड़की ने इस्लामिक संस्कृति की परम्परा के सीमा को न लांघते हुए तुर्की में महिलाओं को मिलने वाली स्वतन्त्रता का लाभ उठाते हुए ख़ुद को ताईक्वांडो जैसे मुश्किल और ख़तरनाक खेल में ढाला, और फ़िर वर्ष- 2016 में इस हिजाबी लड़की ने विश्व ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर दुनिया में अपनी एक बड़ी पहचान बनाई। (Turkey Hijabi Girl Kubra Dagli)
हालांकि तुर्की देश में इस्लामिक कल्चर होने के नाते अन्य पाश्चात्य देशों की संस्कृति की तरह महिलाओं को उतने आवश्यकता से अधिक अधिकार प्राप्त नहीं हैं, लेकिन इस संयमित और बहादुर लड़की ने अपने ड्रीम को पूरा करने के लिये इस्लामिक संस्कृति के अनुरूप हिजाब पहनकर ही ताइक्वांडो खेल में विश्व कीर्तिमान बनाते हुए वैश्विक पहचान बनाई। (Turkey Hijabi Girl Kubra Dagli)
इस हिजाबी कुबरा दगली (Kubra Dagli) ताइक्वांडो खिलाड़ी का कहना है कि वह एक मुस्लिम लड़की है, और हिजाब धारण करना मुस्लिम महिलाओं के लिये ज़रूरी है। लेकिन उसके इस ताइक्वांडो खेल में हिजाब किसी भी तरह से बिल्कुल भी बाधक नहीं है।
यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच एक साथ दफ़न मिले 440 शव, इस क्षेत्र पर कुछ दिन पहले था रूस का क़ब्ज़ा

सांकेतिक छवि