Press "Enter" to skip to content

Unnao Woman Body Found In River: यूपी के उन्नाव में नदी में तैर रहे एक बॉक्स से बरामद हुआ महिला का शव, क्षेत्र में मचा हड़कम्प

Last updated on 2023-09-07

Unnao Woman Body Found In River: यूपी के उन्नाव में नदी में तैर रहे एक बॉक्स से बरामद हुआ महिला का शव, क्षेत्र में मचा हड़कम्प

 

उन्नाव: Unnao Woman Body Found In River- यूपी के उन्नाव जनपद के बीघापुर क्षेत्र में नदी में तैर रहे एक लोहे के बॉक्स में से एक महिला का शव बरामद होने से हड़कम्प मच गया। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार जब क्षेत्र के लोगों ने नदी में तैरता हुआ एक लोहे का संदिग्ध बॉक्स देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

 

Unnao Woman Body Found In Riverसूचना पाकर मौक़े पर पहुँची पुलिस ने जब नदी में तैर रहे उस लोहे के बॉक्स को खोलकर देखा तो पुलिस हैरान रह गयी, क्योंकि इस बॉक्स में एक महिला की लाश थी। पुलिस ने बॉक्स से महिला के शव को निकालकर अपने क़ब्ज़े लिया और पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। (Unnao Woman Body Found In River)

पुलिस के अनुसार किसी ने महिला की हत्या कर उसके शव को ठिकाने लगाने के लिये ऐसा किया गया होगा। क्योंकि जब पुलिस ने बॉक्स खोला तो उसमें सबसे पहले एक चादर और फ़िर शव को पन्नी में लपेटकर रखा हुआ था। यह सब करने बाद शव को लोहे के बॉक्स में रखकर नदी में फेंफ दिया होगा। (Unnao Woman Body Found In River)

पुलिस ने बताया कि बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के गाँव जाजनपुर में लोगों ने लोन नदी में तैर रहे बॉक्स को देखकर बीघापुर थाने के प्रभारी अखिलेश तिवारी को इसकी सूचना दी गयी थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौक़े पर पहुँची और लोहे का बॉक्स बाहर निकलवाया। (Unnao Woman Body Found In River)

जैसे ही बॉक्स को खोला गया तो उसके भीतर महिला का शव बरामद हुआ। फ़िलहाल महिला के शव की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है।
ये भी पढ़ें- चन्द्रयान-3 की सफ़लता के बाद आज ISRO ने लॉन्च किया सोलर मिशन Aditya L1