Posted inUP News

योगी आदित्यनाथ ने आज मुख्यमन्त्री पद की ली शपथ, इसके अलावा 2 उप-मुख्यमन्त्री, 18 कैबिनेट मन्त्री, 14 स्वतन्त्र प्रभार राज्य मन्त्री, 20 राज्य मन्त्री, पूरी लिस्ट देखें-UP Cabinet Minister List 2022

योगी आदित्यनाथ ने आज मुख्यमन्त्री पद की ली शपथ, इसके अलावा 2 उप-मुख्यमन्त्री, 18 कैबिनेट मन्त्री, 14 स्वतन्त्र प्रभार राज्य मन्त्री, 20 राज्य मन्त्री, पूरी लिस्ट देखें-UP Cabinet Minister List 2022

लखनऊ: 
UP Cabinet Minister List 2022- लखनऊ के अटल बिहारी वाजेपेयी इकाना स्टेडियम में आज प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमन्त्री पद की शपथ की शपथ दिलायी। इसके अलावा 2 उप-मुख्यमन्त्री, 18 कैबिनेट मन्त्री, 14 स्वतन्त्र प्रभार राज्य मन्त्री, 20 राज्य मन्त्रियों ने भी शपथ ली। उत्तर प्रदेश में 37 वर्षों बाद किसी मुख्यमन्त्री ने लगातार दूसरी बार मुख्‍यमंत्री ने शपथ ली है। योगी आदित्‍यनाथ के साथ ही केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक ने प्रदेश के उप-मुख्यमन्त्रियों के रूप में शपथ ली है।

अगर ग़ौर से देखा जाये तो योगी आदित्यनाथ की इस कैबिनेट में काफ़ी सन्तुलन बिठाने का प्रयास किया गया है, क्यूँकि इस मंत्रिमण्डल में नये और पुराने चेहरों को जगह दी गई है। योगी आदित्यनाथ की इस दूसरे कार्यकाल की कैबिनेट में जातिगत समीकरण का भी पूरा ख़्याल रखा गया है। इस मंत्रिमण्डल में जहाँ सवर्णों, पिछड़ों, दलितों को स्थान दिया गया है वहीं इस मंत्रिमण्डल में अल्पंसख्यक वर्ग की नुमाइन्दगी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है।

आज के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मन्त्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा सहित तमाम केन्द्रीय मन्त्री और कई प्रदेशों के मुख्‍यमन्त्री इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इससे पहले केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और झारखण्ड के पूर्व सीएम रघुबर दास की उपस्थिति में लोकभवन में योगी आदित्यनाथ को सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश विधायक दल का नेता चुना गया जिसके बाद बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश किया।

UP Cabinet Minister List 2022👇UP Cabinet Minister List 2022