UP IPS Transfer 2023: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने क‍िये 8 IPS अधिकारियों के तबादले, IPS पीयूष मोर्ड‍िया बनाये गये लखनऊ ज़ोन के ADG

UP IPS Transfer 2023: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने क‍िये 8 IPS अधिकारियों के तबादले, IPS पीयूष मोर्ड‍िया बनाये गये लखनऊ ज़ोन के ADG

 

 

लखनऊ: UP IPS Transfer 2023- उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार देर रात प्रदेश के 8 IPS अधिकारियों के इधर से उधर तबादले किये जाने की सूची जारी की है। शासन ने लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात संयुक्त पुलिस आयुक्त क़ानून व्यवस्था के पद पर तैनात पीयूष मोर्ड‍िया को लखनऊ जोन का ADG बनाया है।UP IPS Transfer 2023

देवीपाटन रेंज के DIG उपेन्द्र कुमार अग्रवाल को लखनऊ कमिश्नरेट में नया संयुक्त पुलिस आयुक्त क़ानून व्यवस्था बनाया गया है। अयोध्या रेंज के DIG अमरेन्द्र कुमार को देवीपाटन रेंज का DIG बनाया गया है। IG रेंज मेरठ प्रवीण कुमार को अयोध्या रेंज का IG बनाया गया है। (UP IPS Transfer 2023)

IG आगरा रेंज नचिकेता झा को IG मेरठ रेंज बनाया गया है। अलीगढ रेंज के DIG के पद तैनात रहे दीपक कुमार को पदोन्नति देते हुए IG आगरा रेंज के पद पर तैनाती दी गयी है। कानपुर कमिश्नरेट में तैनात अपर पुलिस आयुक्त सुरेश राव कुलकर्णी को DIG अलीगढ़ रेंज के पद पर तैनाती की गयी है। (UP IPS Transfer 2023)

DIG एस.एस.आई.टी, मुख्यालय लखनऊ के पद पर तैनात अमित वर्मा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। (UP IPS Transfer 2023)

UP IPS Transfer 2023
यह भी पढ़ें- चीन ने 2 प्रतिद्वंद्वी इस्लामिक देशों सऊदी अरब और ईरान के बीच सुलह कराकर इस्लामिक दुनिया में मचाई ख़लबली, इज़राइल को लगा बड़ा झटकाReconciliation in Arab and Iran

Author: Farhad Pundir(Farmat)