IMG 20220608 101216
UP News Hindi: अब उत्तर प्रदेश के कानपुर में पैग़म्बर हजरत मोहम्मद साहब स० पर विवादित पोस्ट करने पर भाजपा नेता गिरफ़्तार

कानपुर: UP News Hindi
बीजेपी प्रवक्ता (पूर्व) नुपुर शर्मा के बाद अब यूपी के कानपुर जनपद में भी पैग़म्बर हजरत मोहम्मद (स०) के ऊपर विवादित टिप्पणी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस पर जहाँ कुछ लोग सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी का जमकर समर्थन कर रहें हैं तो वहीं दूसरी तरफ़ कुछ लोग इस विवादित टिप्पणी का विरोध करते नज़र आये।

पैग़म्बर साहब पर विवादित टिप्पणी पर उपजे विवाद के बाद बीजेपी द्वारा अपने नेताओं पर की गई कार्यवाही और हिदायत के बाद इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस भी ख़ूब एक्शन में दिख रही हैं। अब पुलिस विवादित बयानबाज़ी करने वालों को चिह्नित कर कार्यवाही करने लगी है। इसी क्रम में कानपूर पुलिस ने मंगलवार को एक भाजपा नेता को अरेस्ट किया गया है। (UP News Hindi)UP News Hindi

बता दें कि हाल ही में बीजेपी की प्रवक्ता (निष्कासित) नुपुर शर्मा ने पैग़म्बर हजरत मोहम्मद साहब स० पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी जिसके बाद यह मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसी तरह कानपुर में एक और भाजपा नेता हर्षित श्रीवास्तव पर भी पैग़म्बर साहब पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर हजरत मुहम्मद साहब स० पर विवादित पोस्ट की की जिसके बाद कानपूर पुलिस ने हर्षित श्रीवास्तव को कर लिया गया है। (UP News Hindi)

आपको बता दें कि हर्षित श्रीवास्तव भाजपा के फ्रंटल संगठन युवा मोर्चा में मन्त्री हैं। हर्षित श्रीवास्तव के बारे में बताया जा रहा कि वह ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) का सदस्य भी रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ हर्षित श्रीवास्तव ने सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट की थी। जिस पर उन्हें अरेस्ट किया गया है। (UP News Hindi)

पैग़म्बर साहब पर विवादित टिप्पणी के उपजे विवाद के बाद भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अपने प्रवक्ताओं पर लगाम कसी है। अब भाजपा ने अपने प्रवक्ताओं से कानपुर हिंसा और नूपुर शर्मा के मामले पर बयान न देने के लिये कड़े निर्देश दिये हैं। भाजपा ने अपने प्रवक्ताओं और नेताओं को कहा है कि वे किसी भी संवेदनशील मामले पर बोलते समय सोच समझकर ही अपनी बात कहें ताकि किसी धर्म का अपमान न हो। (UP News Hindi)
यह भी पढ़ें- बीजेपी ने विवादित बयान देने वाले अपने 38 नेताओं की लिस्ट बनाकर दी अपना मुँह बन्द रखने की हिदायत,इस लिस्ट में 2 केन्द्रीय मन्त्रियों के भी नामBJP made a list of those who made controversial statements