UP School Time And Chandrayaan 3 Landing
Posted inEducation / Development

UP School Time And Chandrayaan 3 Landing: उत्तर प्रदेश में आज शाम को 6 बजे तक खुले रहेंगे प्रदेश के सभी स्कूल, जानिये क्या है वजह?

UP School Time And Chandrayaan 3 Landing: उत्तर प्रदेश में आज शाम को 6 बजे तक खुले रहेंगे प्रदेश के सभी स्कूल, जानिये क्या है वजह?

 

लखनऊ: UP School Time And Chandrayaan 3 Landing- उत्तर प्रदेश में आज चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सभी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के लिये Live (सीधा प्रसारण) किया जायेगा। इसके लिये आज प्रदेश के स्कूल शाम 06.15 बजे तक खुले रहेंगे।UP School Time And Chandrayaan 3 Landing

उत्तर प्रदेश के महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनन्द ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें सभी जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों व ज़िला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को निर्देश भेजे गये हैं। (UP School Time And Chandrayaan 3 Landing)

महानिदेशक विजय किरन आनन्द ने अपने द्वारा जारी आदेश में कहा कि “अपर सचिव स्कूल शिक्षा व साक्षरता मिशन, शिक्षा मन्त्रालय भारत सरकार द्वारा एक आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि “चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा पर लैंडिंग प्रक्रिया का 23 अगस्त की शाम 05:27 बजे इसरो की वेबसाइट….

और इसरो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल, डीडी नेशनल पर सजीव प्रसारण (Live) किया जायेगा। क्यूँकि भारत के चन्द्रयान-3 की लैंडिंग एक यादगार अवसर है। इससे न केवल छात्रों में मिशन के प्रति जिज्ञासा बढ़ेगी, बल्कि हमारे युवाओं के मन में अन्तरिक्ष/खगोलीय अन्वेषण के प्रति भी एक जुनून पैदा होगा। (UP School Time And Chandrayaan 3 Landing)

महानिदेशक विजय किरन आनन्द ने अपने निर्देश में कहा कि “अन्तरिक्ष अन्वेषण के लिये भारत की खोज चन्द्रयान-3 मिशन के साथ एक ऐसा उल्लेखनीय मील का पत्थर साबित होगा, जो चन्द्रमा पर उतरने को तैयार हैं। भारतीय विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी व उद्योग के लिये एक महत्वपूर्ण क़दम है। (UP School Time And Chandrayaan 3 Landing)
ये भी पढ़ें- राजस्थान के दौसा में हुए आज एक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत और 15 घायल, जीप और मिनी ट्रक के बीच हुई टक्कर