WHALE VIRAL VIDEO1- Amazing: रस्सी में बंधी व्हेल मछली मदद के लिये आयी मछुआरों के पास,रस्सी कटने के बाद व्हेल ने अपने अन्दाज़ में कहा ‘थैंक्स’

WHALE VIRAL VIDEO: रस्सी में बंधी व्हेल मछली मदद के लिये आयी मछुआरों के पास,रस्सी कटने के बाद व्हेल ने अपने अन्दाज़ में कहा ‘थैंक्स’

न्यूज़ डेस्क: WHALE VIRAL VIDEO-
व्हेल मछली को इन्सान के बाद दुनिया के सबसे समझदार प्राणियों में से एक माना जाता है। इसीलिये वैज्ञानिक व्हेल की भाषा को डिकोड करने के प्रयास में लगे हुए हैं। सब कुछ ठीक रहा तो वैज्ञानिक शायद जल्द ही व्हेल की भाषा को डिकोड करने में कामियाब हो सकते हैं। यदि ऐसा सम्भव हो जाता है तो आर्टिफ‍िशि‍यल इंटेल‍िजेंस के ज़रिये यह जाना जा सकेगा कि व्हेल मछली कैसे संवाद करती हैं?

व्हेल मछली की एक ऐसी समझदारी का वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हो रहा है, जिस में रस्सी में में फँसी एक व्हेल मदद के लिये मछुआरों के पास आती है। लेकिन मछुआरों ने भी व्हेल की परेशानी को समझा और व्हेल को निराश न करते हुए रस्सी को काटकर बन्धनमुक्त कर दिया। जिसके बाद व्हेल मछुआरों का अपने अन्दाज़ में प्रसन्नता के साथ ‘थैंक यू’ कहकर वापिस पानी की गहराई में चली जाती है। (WHALE VIRAL VIDEO)

इस वायरल वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि एक व्हेल मछली रस्सी में फँसी है, और वह हुई दिखाई दे रही है। और व्हेल वोट पर फिशिंग कर रहे मछुआरों के पास बड़ी ही बेफ़िक्री के साथ मदद के लिये आती है। मछुआरे भी व्हेल को रस्सी में फँसी देख उसकी मदद करने में जुट जाते हैं, और जब तक रस्सी कट नहीं जाती है तब तक व्हेल बड़े इत्मीनान से पानी में बिना हिले डुले ठहरी रहती है। जब मछुआरे रस्सी काट देते हैं तो वह बोट के पास से पूँछ हिलती हुई उछलकर लौट जाती है। (WHALE VIRAL VIDEO)

17 घंटे पहले यूट्यूब पर डाली गई इस वीडियो को ख़बर लिखे जाने तक 17 घंटों में 99 हज़ार से अधिक लोग देख चुके हैं। और सोशल मीडिया यूज़र्स व्हेल की मदद करने वाले मछुआरों की ख़ूब तारीफ़ कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र की राजनीति में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने लगाया महाराष्ट्रियन विरोधी तड़का,मचा सियासी बवाल
Bhagat Singh Koshyari

You may also like...