Wife Selfie With Husband Dead Body: श्मशान आयी नाटकबाज़ पत्नी पति का कफ़न हटाकर सेल्फी ली, वीडियो बनायी और चली गयी, लोग रह गये अवाक
बस्ती: Wife Selfie With Husband Dead Body- एक हैरान कर देने वाली ख़बर यूपी के बस्ती जनपद से जहाँ पति की मौत की सूचना पर पत्नी पुलिस को लेकर पहुँची श्मशान घाट और किया ऐसा काम कि लोग देखकर अवाक रह गये।
दरअसल यूपी के बस्ती जनपद के कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव में गुरुवार को एक युवक की मौत हो गयी थी। जब व्यक्ति के अन्तिम संस्कार के लिये परिजन युवक को शमशान घाट ले गये तो इसी बीच पुलिस कंट्रोल रूम में एक महिला की फ़ोन कॉल आयी कि उसके पति की मौत हो गयी लेकिन परिजन पति के अन्तिम दर्शन नहीं करने दे रहे हैं। (Wife Selfie With Husband Dead Body)
महिला ने पुलिस से अपने पति के अन्तिम दर्शन करने की इच्छा व्यक्त की तो चौकी प्रभारी महिला को लेकर श्मशान घाट पहुँचे। महिला ने श्मशान घाट पहुँचकर व्यक्ति की चिता से लकड़ी हटायी और क़फ़न खोलकर शव के साथ सेल्फ़ी ली, वीडियो बनायी और चली गयी। यह दृश्य देखकर श्मशान में मौजूद सभी लोग हैरान रह गये। (Wife Selfie With Husband Dead Body)
मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार बस्ती जनपद के कोतवाली क्षेत्र में व्यक्ति (मृतक) अपने परिवार के साथ रहता था। मृतक का एक भाई सरकारी विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत है। मृतक के परिजनों के अनुसार उक्त व्यक्ति ने लगभग एक माह पूर्व फाँसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। (Wife Selfie With Husband Dead Body)
लेकिन आत्महत्या के प्रयास के दौरान व्यक्ति की गले की नस खिच गयी थी, जिसके चलते व्यक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, लेकिन कुछ आराम होने पर चिकित्सकों ने एक महिने के लिये आराम की बात कहकर घर भेज दिया था। लेकिन गुरुवार की सुबह व्यक्ति की मौत हो गयी थी। (Wife Selfie With Husband Dead Body)
जैसे ही गुरुवार को परिजन शव का अन्तिम संस्कार करने श्मशान घाट पर पहुँचे कि तभी एक महिला रोते बिलखते हुए कुछ पुलिस वालों के साथ श्मशान पहुँची महिला पुलिसवालों के साथ अचानक से आई और खुद को मृत युवक की पत्नी बताने लगी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने और मृत युवक ने काफी समय पहले प्रेम विवाह किया था। (Wife Selfie With Husband Dead Body)
वह दोनों बड़ेवन में किराये के मकान में रहते थे। उक्त महिला ने बताया कि “उसका पति उसे कुछ दिन पहले अपने घर भी ले गया था, लेकिन परिजनों ने उसे घर से निकाल दिया, जिसके चलते घर में विवाद भी हुआ था। इसी कारण उसके पति ने एक महीने पहले आत्महत्या का प्रयास भी किया था। (Wife Selfie With Husband Dead Body)
ये भी पढ़ें- अपने कई बच्चों को ज़हर देकर मारने वाला हैवान पिता हुआ जयपुर से गिरफ़्तार, 4 बच्चों को दिया था ज़हर 3 की हुई मौत