Yamunanagar Vavana Fire Accident: हरियाणा के यमुनानगर में रावण दहन के दौरान जलता रावण लोगों पर गिरा, एक बड़ा हादसा होते टला- देखें VIDEO
Yamunanagar Vavana Fire Accident: हरियाणा के यमुनानगर में रावण दहन के दौरान जलता रावण लोगों पर गिरा, एक बड़ा हादसा होने से टला- देखें VIDEO
यमुनानगर: Yamunanagar Vavana Fire Accident- बीती रात विजयदशमी के अवसर पर जहाँ देशभर में बुराई पर अच्छाई के प्रतीक रूप मर रावण के पुतलों का दहन किया जा रहा था, वहीं हरियाणा के यमुनानगर में रावण दहन के दौरान जलता हुआ रावण का पुतला लोगों पर गिर गया।
यह हादसा यमुनानगर के मॉडल टाउन के दशहरा ग्राउंड में हुआ। जब यहाँ रावण के पुलते में आग लगायी गयी तो रावण के पुतले की अधिक ऊँचाई होने के चलते जब पुतले का ढाँचा जलना शुरू हुआ तो ढाँचा टेढ़ा होने के कारण अनियंत्रित होकर धराशायी हो गया। (Yamunanagar Vavana Fire Accident)
रावण के पुतले की लकड़ियों को शुभ: मानकर उन्हें घर ले जाने की मान्यता के चलते जब लोग पुतले की ओर की बढ़े तो पुतला लोगों पर ही गिर पड़ा। हालांकि पुतले की लकड़ियों के लगने से वहाँ मौजूद कुछ लोगों को हल्की चोटें लगने की ख़बर है। पुलिस का कहना है कि काई जान का नुकसान नहीं हुआ है।
#WATCH हरियाणा: यमुनानगर में रावण दहन के दौरान लोगों पर रावण का पुतला गिरा। हादसे में कुछ लोग घायल हो गए हैं। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है। pic.twitter.com/wMiYfR7L5P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 5, 2022
(Yamunanagar Vavana Fire Accident)
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद के लोनी क्षेत्र में गैस सिलेंडर फटने से बहु मंज़िला इमारत ढही, 3 लोगों की ही मौत