Yemen-79 Died In Stampede: बड़ी ख़बर यमन से, जहाँ राजधानी साना में एक चैरिटी प्रोग्राम में मची भगदड़ में 79 लोगों की मौत और 110 लोग घायल
Yemen-79 Died In Stampede: बड़ी ख़बर यमन से, जहाँ राजधानी साना में एक चैरिटी प्रोग्राम में मची भगदड़ में 79 लोगों की मौत और 110 लोग घायल
विदेश समाचार: Yemen-79 Died In Stampede- मध्य-पूर्व एशियाई देश यमन की राजधानी साना में एक चैरिटी प्रोग्राम में भगदड़ मचने से 79 लोगों की मौत होने और 110 लोगों के घायल होने की ख़बर है। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार बुधवार को राजधानी साना में जब व्यापारी वर्ग द्वारा ग़रीब लोगों की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही थी तो तभी अचानक भगदड़ मच गयी और ये हादसा हो गया।
हूती संचालित आन्तरिक मन्त्रालय के अनुसार राजधानी साना के मध्य स्थित ओल्ड सिटी में यह भगदड़ तब उस समय हुई जब व्यापारियों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सैकड़ों ग़रीब जमा हो गये। मंत्रालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर अब्देल-ख़लीक अल-अघरी ने हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि “स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय किये बिना पैसे बाँटने के कारण यह हादसा हुआ है। (Yemen-79 Died In Stampede)
बता दें कि मुस्लिमों के पवित्र माह रमज़ान में मुस्लिम लोग अपनी कुल कमाई सम्पत्ति का 2.5% ज़कात और फ़ितरे अदा करते हैं। इस्लाम धर्म में इस ज़कात और फ़ितरे की रक़म को अति ग़रीबों में बाँटने की व्यवस्था की गयी है।ताकि सभी मुस्लिम एक साथ मिलकर अपना ईद-उल-फ़ितर त्यौहार मना सके। यह कार्यक्रम भी कुछ ऐसा ही था जहाँ पर भगदड़ मची। (Yemen-79 Died In Stampede)
मीडिया रिपोर्ट्स में हूती के अल-मसीरा सैटेलाइट टीवी चैनल के हवाले से बताया जा रहा है कि “साना में एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी मोताहेर अल-मरौनी ने मरने वालों की संख्या 78 बतायी गयी जबकि 100 से अधिक लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। (Yemen-79 Died In Stampede)
यह भी पढ़ें- देखिये कैसे कुली आरिफ़ ने बचाई उस धर्म के यात्री की जान, जिस धर्म के लोगों द्वारा स्टेशन से सभी मुस्लिम स्टाफ़ को हटाने की माँग होती रही